ब्रेकिंग
शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल

घूस मांगने के आरोप में नरकटियागंज रेल थाने का दारोगा सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

नरकटियागंज रेल थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। युवक को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने कार्रवाई की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: नरकटियागंज रेल थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रेलवे के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है। निलंबित पुलिस अवर निरीक्षक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुअनि उसे रेल थाना में रखने के बजाय स्टेशन परिसर स्थित पुराने थाने में ले गए थे। आरोप है कि युवक को छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।


बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने मोबाइल फोन पर युवक के परिजनों से बातचीत कर पैसे की मांग की थी। इस बातचीत का ऑडियो परिजनों द्वारा वायरल कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान ऑडियो में आवाज की पुष्टि होने के बाद रेल एसपी ने पुअनि राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रेलवे पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

REPORT: SANTOSH-BETTIAH

टैग्स