ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

NARENDRA MODI : आज काशी के दौरे पर PM मोदी, 6000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में सिगरा स्टेडियम से वाराणसी समेत देश से जुड़ी 6611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करें

NARENDRA MODI : आज काशी के दौरे पर PM मोदी, 6000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में सिगरा स्टेडियम से वाराणसी समेत देश से जुड़ी 6611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। पीएम दोपहर लगभग डेढ़ बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सबसे पहले रिंग रोड स्थित हरिहरपुर में नवनिर्मित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 अक्टूबर (रविवार) को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। वह वाराणसी समेत देशभर से जुड़ी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन की 6611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को लोगों को समर्पित करेंगे। सिगरा स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।


पीएम दोपहर लगभग डेढ़ बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सबसे पहले रिंग रोड स्थित हरिहरपुर में नवनिर्मित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय जाएंगे। वह कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती की उपस्थिति में 90 करोड़ रुपये से बने चिकित्सालय का लोकार्पण करने के बाद विशिष्टजन से संवाद करेंगे। मोदी दोपहर तीन बजे सड़क मार्ग से सिगरा स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे।


लगभग दो घंटे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वाराणसी समेत देश से जुड़ी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। सिगरा स्टेडियम के पुनर्विकास समेत 380.13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 14 परियोजनाएं वाराणसी की जनता के हवाले करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन समेत कस्तूरबा गांधी विद्यालय, आराजीलाइन में अकादमिक ब्लाक व ग‌र्ल्स हास्टल के निर्माण की नींव भी रखेंगे।