ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

10 धूर जमीन ने सगे भाइयों को बना दिया दुश्मन: महिलाओं-बच्ची पर बरसे लाठी-ईंट, CCTV में कैद हुई घटना

Bihar Crime News: बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र में 10 धूर जमीन को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सगे भाइयों के बीच हुए इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों तक पर हमला हुआ, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आने के बाद मामला और गंभीर...

10 धूर जमीन ने सगे भाइयों को बना दिया दुश्मन: महिलाओं-बच्ची पर बरसे लाठी-ईंट, CCTV में कैद हुई घटना
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित मेहरपर मोहल्ले में महज 10 धूर जमीन को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन के छोटे से टुकड़े ने सगे भाइयों के रिश्ते को इस कदर तोड़ दिया कि घर के बाहर महिलाओं और बच्चियों तक पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस हिंसक झड़प का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो इतना भयावह है कि लोग उसे देखकर सहम जा रहे हैं।


घटना 26 मई की बताई जा रही है। मारपीट में महिलाओं और एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सोनिया देवी, तानिया और अजय शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया कि वर्ष 2003 में ही स्थानीय पंचों की मौजूदगी में दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया गया था। लेकिन करीब 23 साल बाद फिर से ढाई डिसमिल यानी लगभग 10 धूर जमीन को लेकर विवाद गहरा गया।


पीड़ित परिवार का आरोप है कि बड़े भाई कृष्णा ठाकुर और उसके समर्थक लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। परिजनों के मुताबिक 23 मई को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस मामले में लहेरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन जमानती धारा होने के कारण आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया गया।


पीड़ितों का कहना है कि उसी के बाद आरोपियों का मनोबल और बढ़ गया। लगातार धमकी दी जाने लगी कि केस वापस ले लो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। आरोप है कि इसी रंजिश में 26 मई को आरोपी पक्ष ने घर पर धावा बोल दिया।


सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों के साथ घर के बाहर हमला कर रहे हैं। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वायरल वीडियो में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल दिखाई दे रहा है।


घटना के बाद पीड़ित परिवार इतना डरा हुआ है कि उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया है। दोनों पक्षों के घरों पर फिलहाल ताला लटका हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है, इसलिए वे दूसरी जगह शरण लेने को मजबूर हैं।


इस पूरे मामले के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर पहली घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती, तो दोबारा इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि छोटे-छोटे विवादों को समय रहते नहीं रोका गया तो ऐसे मामले और खतरनाक रूप ले सकते हैं।


इधर, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मां द्वारा छोटे बेटे को जमीन दान देने के बाद विवाद और बढ़ गया था। बड़े बेटे का दावा है कि जमीन दोनों भाइयों की साझा संपत्ति है।


फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।