ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार: बिहार में कोरोना के 344 नए मामले मिले, एक्टिव केस 1385

PATNA: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। जहां कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ा हैं। बिहार में आज कोरोना के 344 नए मामले सामने आएं हैं। तो वही एक्टिव मरीजों क

नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार: बिहार में कोरोना के 344 नए मामले मिले, एक्टिव केस 1385
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। जहां कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ा हैं। बिहार में आज कोरोना के 344 नए मामले सामने आएं हैं। तो वही एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1385 हो गयी है। 


सबसे ज्यादा मरीज फिर पटना में मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या गया में भी अधिक है। पटना में कुल 160 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वही गया में 88 नए मरीज मिले हैं। 


बात यदि कल यानी रविवार की करें तो बिहार में कुल 352 नए मामले सामने आए थे। वही एक्टिव मरीजों की संख्या 1074 थी। पटना में रविवार को 142 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे वही गया में 110 नए मरीज मिले थे। रविवार और सोमवार के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो पटना में आज केस बढ़ा है जबकि गया में मामले आज कुछ सामने आया है। 


पटना में एम्स के 4 रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के मामले बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के अन्य जिलों के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो सोमवार को अररिया में 3, औरंगाबाद में 2,बेगूसराय दरभंगा और भागलपुर में 7-7, बांका 1, पूर्वी चंपारण 1,गोपालगंज 2,जहानाबाद 4, खगड़िया 2,किशनगंज 1,लखीसराय 5,मधेपुरा 3,मधुबनी 1,मुंगेर 9,मुजफ्फरपुर 11,नालंदा 2,नवादा 3,रोहतास 1, सहरसा 5,समस्तीपुर 2,शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी 1,सीवान 3,सुपौल 1,वैशाली 2,पश्चिम चंपारण 4 और अन्य राज्य से आए 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 24 घंटे में कुल 1 लाख 18 हजार 144 सैम्पल की जांच हुई। 


नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार: बिहार में कोरोना के 344 नए मामले मिले, एक्टिव केस 1385


टैग्स