ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर कांड को लेकर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने सड़क के बाद रेलवे ट्रैक को किया जाम

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां मुजफ्फरपुर की एक बेटी को जलाकर मार डालने के मामले में लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख रहा है। आक्रोशित लोगों में कुम्हरार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां मुजफ्फरपुर की एक बेटी को जलाकर मार डालने के मामले में लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख रहा है। आक्रोशित लोगों में कुम्हरार के पास सड़क जाम किया है उसके बाद रेलवे ट्रैक पर भी गुस्साए लोग पहुंच गए हैं। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की रात पटना के अपोलो हॉस्पिटल में हो गई। 10 दिसंबर से उसका इलाज पटना के हॉस्पिटल में चल रहा था।  


अपनी अंतिम सांस लेने से पहले दोषी के लिए फांसी की मांग की पीड़िता ने कहा कि उसे जिंदा जलाने वाले दरिंदे राजा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 7 दिसंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने पर राजा और उसके साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी थी। 95 फ़ीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज पटना के हॉस्पिटल में लगातार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। 


इंसाफ की चाह लिए पीड़िता ने दम तो तोड़ दिया लेकिन पीछे सिस्टम पर कई सवाल छोड़ गई। पीड़िता की जो आपबीती सामने आई है उसके मुताबिक पिछले 3 साल से उसे राजा और उसके साथी उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत 5 बार स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने उल्टे उसे ही नसीहत दे दिया। आखिरकार राजा और उसके साथियों का दुस्साहस बढ़ता गया और 7 दिसंबर को उन्होंने पीड़िता के साथ वीभत्स वारदात को अंजाम दिया।