ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

आपदा में सरकार का साथ : युद्ध स्तर पर चलेगा राहत कार्य, कल से सुधरेंगे हालात

PATNA : बिहार में बारिश से मची तबाही के बीच सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है. आपदा में फंसे लोगों तक लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. लोगों तक युद्धस्तर पर राहत सामग्री व

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बारिश से मची तबाही के बीच सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है. आपदा में फंसे लोगों तक लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. लोगों तक युद्धस्तर पर राहत सामग्री वितरित किये जा रहे हैं. एसडीआरएफ की टीम द्वारा बारिश की पानी में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक हालात में सुधार आने की संभावना है. 

मंगलवार के बाद से स्थितियों में सुधार होने की संभावना
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अब तक पानी में फंसे सैकड़ों लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. वायुसेना के हेलीकाप्टरों द्वारा फूड पैकेट्स की सघन ड्रापिंग की जा रही है. बाढ़ प्रभावित इलाकों के जिलाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने बात कर हालात का जायेजा लिया. उन्होंने बताया कि भागलपुर और बांका में स्थिति ज्यादा खराब है. कल मंगलवार के बाद से स्थितियों में सुधार होने की संभावना है. 

लगातार 24 घंटे काम कर रहे  पंपिंग स्टेशन
राजधानी में 24 घंटे लगातार पंपिंग स्टेशन काम कर रहे हैं. लोगों तक भोजन और पानी पहुंचाया जा रहा है. जिन इलाकों में राहत नहीं पहुंच पाया है. वहां एयर ड्रॉपिंग से मदद पानी का बोतल और अन्य जरूरी सामान पहुंचाई जाएगी. कंकड़बाग इलाके में बिजली की आपूर्ति होगी. राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम लगी हुई है.

2 लाख पानी के बोतल बांटे जायेंगे, मेडिकल सुविधा भी फीट
मुख्य सचिव ने बताया कि विशेष परिस्थिति में रात के दौरान भी रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा. मंगलवार के बाद से बारिश से बिहार को निजात मिलने की सम्भावना है. ट्रैक्टर के माध्यम से डोर टू डोर लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी. 2 लाख पानी के बोतल बांटे जायेंगे. बिलासपुर से पंप मंगाए गए हैं. कोल इंडिया का पंप मंगलवार सुबह तक आ जाएगा. जलजमाव से छुटकारा पाने के बाद किसी प्रकार का कोई संक्रमण ना हो इसके लिए भी सरकार तैयार है.