ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुसलमान सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को नीतीश सरकार ने दी छूट: रमजान में ऑफिस आने-जाने का समय बदला गया

PATNA: नीतीश सरकार ने बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है. रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है. हालांकि

मुसलमान सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को नीतीश सरकार ने दी छूट: रमजान में ऑफिस आने-जाने का समय बदला गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीतीश सरकार ने बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है. रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है. हालांकि इसी दौरान दूसरे धर्म के लोग पहले से तय समय के मुताबिक ऑफिस आते जाते रहेंगे.


बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. उन्होंने राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा है कि 2000 में ये फैसला लिया गया था कि रमजान के मौके पर मुस्लिम धर्म के सरकारी सेवकों के लिए कार्यालय का समय बदला जायेगा. उन्हें नियत समय से एक घंटा पहले आने और एक घंटा पहले जाने की छूट होगी.


राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है कि इस साल ये नियम लागू रहेगा. बिहार सरकार के कार्यालयों में काम करने वाले सभी नियमित, नियोजित, संविदा कर्मचारियों के साथ साथ आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को ये सुविधा मिलेगी. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है कि राज्य सरकार के दफ्तरों में बायोमैट्रिक्स से हाजिरी बन रही है. उसमें रमजान महीने के लिए ये सुधार कर लिया जाये.


बता दें कि इस साल 22 मार्च से रमजान का महीना शुरू होने की संभावना है. मक्का के ऊपर चांद दिखने के बाद 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं अगर इसकी समाप्ति की बात करें तो इसकी अभी कोई तारीख निश्चित नही है. चांद दिखने के बाद ही इस महीने का समापन होगा. चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद-अल-फितर  का त्योहार मनाया जाता है.