ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुख्यमंत्री राहत कोष में नीतीश कुमार ने दिए सवा लाख रुपए, कई मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों ने भी किया अंशदान

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपनी तरफ से राहत कोष में सवा लाख रुपए की रकम दी है। मुख्यमंत्री के अ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपनी तरफ से राहत कोष में सवा लाख रुपए की रकम दी है। मुख्यमंत्री के अलावा उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों और विधायकों, विधान पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया है। 


मुख्यमंत्री राहत कोष में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सवा लाख रुपए, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने 4 लाख 3 हजार रुपये, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने 1 लाख 25 हजार रुपये, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने 1 लाख 51 हजार रुपये, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने 1 लाख 25 हजार रुपये, खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने 1 लाख 50 हजार रुपये, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने 1 लाख 25 हजार रुपये का अंशदान किया है। 


नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा विधायक रामानंद प्रसाद सिंह, हरिनारायण सिंह, रत्नेश सदा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ, संजीव कुमार सिंह, गुलाम रसूल बलियावी ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी-अपनी तरफ से सवा लाख रुपए की राशि का अंशदान किया है। इसके अलावे बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड में 10 करोड़ रुपये, बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट ने 5 करोड़ रुपए और बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने एक करोड़ रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा है।

टैग्स