ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, विभागों से जुड़ी समस्या सुनेंगे सीएम

PATNA : ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज लोगों की फरियाद सुनेंगे। आज के जनता दरबार में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, विभागों से जुड़ी समस्या सुनेंगे सीएम
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA : ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज लोगों की फरियाद सुनेंगे। आज के जनता दरबार में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को सुनेंगे और उसका ऑन द स्पॉट निपटारा करेंगे। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री का जनता दरबार शुरू होगा। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर एक अणे मार्ग पहुंचे हैं।


सीएम नीतीश आज सितंबर महीने के तीसरे सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजनकिया जाएगा।


जनता दरबार में एंट्री पाने के लिए कुछ प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करने के बाद ही आप अपनी शिकायत लेकर दरबार में जा सकते हैं। इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, जिसके बाद आपको आधिकारिक कॉल जाएगा। चयनित आवेदकों को ही जिला प्रशासन के माध्यम से ही जनता दरबार में लाया जाता है।