ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

नीतीश कुमार ने महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपए, लालू -राबड़ी को लेकर कहा - पहले खुद CM बना और जब फंसने लगा तो पत्नी को बना दिया

NITISH KUMAR : बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के खातों में सीधा पैसा भेज रहे हैं।

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

NITISH KUMAR : बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के खातों में सीधा पैसा भेज रहे हैं। राजधानी पटना में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना की शुरुआत करते हुए न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई, बल्कि विपक्ष और विशेषकर लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला भी बोला।


नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में महिलाओं की भूमिका अब केवल घर तक सीमित नहीं रही है, बल्कि वे आज रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस योजना से लाखों महिलाएं सीधे लाभान्वित होंगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि "आप लोग जानते हैं कि बिहार में कितना काम हुआ है। पहले वाले लोग कोई काम नहीं किए थे। सबसे हम आए हैं तब बिहार में काफी विकास हुआ है। अब किसी को कहीं कोई समस्या नहीं होती।" उन्होंने परिवारवाद को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा प्रहार किया और कहा कि "सात साल बाद जब उनको मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। उसके बाद उन्होंने कितना गलत किया, यह तो आप सब लोग जानते ही हैं।"


सीएम ने साफ कहा कि लालू प्रसाद ने अपने परिवार के लिए राजनीति की, जबकि उनकी सरकार ने हमेशा जनता और बिहार के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, "हम तो साफ-साफ कहते हैं कि परिवार के लिए कोई काम नहीं करते, केवल बिहार के विकास के लिए काम करते हैं। आज लोग शाम में घर से बाहर निकल सकते हैं, यह सब हमारी सरकार के काम का नतीजा है।"


कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के लिए लगातार योजनाएं लागू की गईं, जिनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। सीएम ने कहा कि महिला रोजगार योजना जैसी योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती देंगी, बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक स्थिति को भी सुधारेंगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए विशेष पहल बताया है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं को रोजगार, छोटे व्यवसाय और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कई लाभुक महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस योजना से उनके जीवन में नया उत्साह आया है। उन्होंने सरकार का आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में और भी योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू होंगी।


कुल मिलाकर, दिवाली से पहले महिलाओं को आर्थिक मजबूती का तोहफा देने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा वार किया और यह संदेश देने की कोशिश की कि उनकी राजनीति जनता और विकास पर आधारित है, न कि परिवारवाद पर।

संबंधित खबरें