ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मुख्यमंत्री जी जमीन पर कब्जा जमा रहे आपके रिश्तेदार, कहते हैं... CM के गोतिया-भाई हैं, क्या कर लेगा

PATNA : सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में एक ऐसा मामला सामने आया कि सीएम नीतीश भी दुविधा में पड़ गए. दरअसल बिहार के विभिन्न जिलों से आये लोग सीएम

मुख्यमंत्री जी जमीन पर कब्जा जमा रहे आपके रिश्तेदार, कहते हैं... CM के गोतिया-भाई हैं, क्या कर लेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में एक ऐसा मामला सामने आया कि सीएम नीतीश भी दुविधा में पड़ गए. दरअसल बिहार के विभिन्न जिलों से आये लोग सीएम के सामने अपनी शिकायत रख रहे थे. सीएम नीतीश कुमार बारी-बारी से फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे. इस दौरान नालंदा जिले का एक शख्स अपनी शिकायत लेकर सीएम के सामने पहुंचा और उसने कहा कि सीएम साहब आपके रिश्तेदार आतंक मचाये हुए हैं और जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं.


सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने  सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े मामले सामने आये. नालंदा से आये एक शख्स ने सीएम नीतीश से कहा कि "आपके गांव कल्याण बिगहा के गोतिया भाई आपके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. आपके नाम का धौंस दिखाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं. आप इस पर संज्ञान लीजिए."


मुख्यमंत्री ने उस शख्स की पूरी बात बड़े ही गौर से सुनी. इस बीच सीएम ने एक शब्द भी नहीं बोला और उन्होंने फरियादी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया. 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के तहत आज सीएम नीतीश गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, कारा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, निगरानी, खान एवं भूतत्व तथा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं.


सीएम आज पुलिस और जमीन से जुड़े मामलों की शिकायत सुन रहे हैं. मुख्‍यमंत्री एक दिन में आम तौर पर करीब 150 लोगों की शिकायतें सुनते हैं. कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए यह सीमा निर्धारित की गई है.


गौरतलब हो कि जनता दरबार में आने के लिए आवेदक को पहले से ही आनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्‍ट्रेशन के बाद अप्‍वाइंटमेंट मिलने पर ही जनता दरबार मेआना है. मुख्‍यमंत्री सुबह 10 बजे से लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं. माना जा रहा है कि सीएम अगले चार से पांच घंटे यहाँ लोगों की शिकायत सुनेंगे.

टैग्स