ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मुख्य सचिव आमीर सुबहानी हुए बीमार, हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे CM नीतीश; डेंगू की आशंका

PATNA : बिहार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वो ऑफिस नहीं आ रहें हैं। बीते दो दिनों से उन्हें तेज बुखार है। ऐसे में अब सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार स

मुख्य सचिव आमीर सुबहानी हुए बीमार, हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे CM नीतीश; डेंगू की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वो ऑफिस नहीं आ रहें हैं। बीते दो दिनों से उन्हें तेज बुखार है। ऐसे में अब सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। खबर यह भी आ रही है कि वो उन्हें आज रात 02:30 बजे उन्हें पारस में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका हाल-चाल जानने वहां पहुंचे थे। 


मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार के मुख्य सचिव को आमीर सुबहानी को कल देर काफी तेज बुखार आया। उसके बाद उन्हें देर रात ही अस्पताल में एडमिट करवाया गया।  बताया जा रहा है कि उन्हें डेंगू की आशंका है। राज्य में फिलहाल डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। इसके पहले पटना जिलाधिकारी डा.चंद्रशेखर सिंह को डेंगू हुआ था। वह भी पारस में भर्ती हुए थे। जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें देखने पहुंचे थे।


मालूम हो कि,  एक तरफ बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या अब 435 हो गई है। जबकि, सूबे में  पिछले 24 घंटे में 250 नये डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 79, बेगूसराय में 26, भागलपुर में 25, सीवान में 24 और मुंगेर में 12 नये डेंगू मरीज मिले हैं। राज्य में सितंबर महीने  में अबतक 1307 डेंगू मरीजों की पहचान की जा चुकी है। वहीं राज्य में अबतक 1582 डेंगू मरीजों की पहचान हो चुकी है। 


उधर, पटना जिला प्रशासन ने 24 घंटे और 7 दिन काम करने वाले डेंगू नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसमें तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 0612-2951964 है। आम जनता डेंगू से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए इस पर संपर्क कर सकती है। अस्पताल में भर्ती होना है या फिर बेड की जानकारी, खून व प्लेटलेट्स की उपलब्धता, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग आदि से संबंधित जानकारी भी यहां से प्राप्त की जा सकती है।