ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : अब मुखिया-सरपंच की संपत्ति होगी सार्वजनिक, आप भी देख सकते हैं....

PATNA : अब मुखिया, सरपंच सहित पंचायती राज प्रतिनिधियों की संपत्ति की जानकारी आप भी ले सकते हैं. सूबे में पहली बार उन सब की संपत्ति सार्वजनिक की जाएगी. इसे लेकर पंचायती

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब मुखिया, सरपंच सहित पंचायती राज प्रतिनिधियों की संपत्ति की जानकारी आप भी ले सकते हैं. सूबे में पहली बार उन सब की संपत्ति सार्वजनिक की जाएगी. 

इसे लेकर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलो को निर्देश दिया है. इसके तहर सूबे के ढाई लाख जनप्रतिनिधियों को 31 दिसंबर, 2019 की कटऑफ डेट मानते हुए अपने संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर देना है. जिसके बाद इसका ब्योरा जिले की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. जहां से कोई भी व्यक्ति अपने इलाके के जनप्रतिनिधि के संपत्ति का ब्योरा देख सकता है. 

बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों, भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों के अलावा सभी विभागों, आयोग और बोर्ड में काम करनेवाले सभी कर्मचारियों  की चल और अचल संपत्ति हर साल 31 दिसंबर को सार्वजनिक कर दी जाती है. इसी तर्ज पर अब मुखिया, सरपंच सहित जनप्रतिनिधि की संपत्ति सार्वजनिक कर दी जाएगी. इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा.