ब्रेकिंग
सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर

‎मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला, संजय निषाद को दी चुनौती, कहा..6 महीने में आरक्षण दिलाएं या छोड़ें पार्टी

लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने निषाद आरक्षण और आगामी चुनाव को लेकर कई बड़े बयान दिए और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

बिहार न्यूज
‎संजय निषाद को मुकेश सहनी ने दी चुनौती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं।


इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों का समर्थन से नेता बने हैं। ‎उन्होंने बताया कि 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। 

‎

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद को राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं। ‎मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगामी चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ लहजे में संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए नसीहत देते हुए कहा कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लडे। 

‎

‎उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा शुरू होगी और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषाद के लिए आरक्षण दिलाये और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें और इंडिया गठबन्धन आये। उन्होंने कहा कि वे ही हमारा भी नेतृत्व करेंगे। 

‎

‎उन्होंने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि जितनी भी सीटें हमारे हिस्से आएगी उसमे 90 प्रतिशत निषाद समाज के लोगों को टिकट दूंगा। ‎मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लिए जनता की भलाई नहीं केवल सत्ता पाना ही उसकी मंजिल है। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। 

‎