ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मंत्रिमंडल विस्तार पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- महिला आरक्षण पर भाजपा का असली चेहरा सामने आया

बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा और एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महिला प्रतिनिधित्व और परिवारवाद को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है।

बिहार न्यूज
भाजपा पर हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। आज नए 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल विस्तार पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा एनडीए पर महिला आरक्षण को लेकर जोरदार निशाना साधा है। 


‎पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर बड़ी-बड़ी बात करती है। लेकिन आज मंत्रिमंडल विस्तार में उसका असली चेहरा सामने आ गया। उन्होंने कहा कि आज 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, लेकिन पांच महिलाओं को ही प्रतिनिधित्व दिया गया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण यही है?  

‎उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा शुरू से राजनीति कर रही है। महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो चुका है, लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है।  

‎वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे परिवारवाद को लेकर भी एनडीए को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में मर्यादा और परंपरा का निर्वहन किया जाना चाहिए, लेकिन आज मंत्रिमंडल में ऐसे दो लोग शामिल हैं जो न विधायक हैं न विधान पार्षद, बस बड़े नेताओं के पुत्र हैं। यही नहीं मंत्रिमंडल में शामिल तीन मंत्रियों के पुत्र पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।  उन्होंने भाजपा से पूछा कि मंत्रिमंडल में कितने युवराजों को स्थान दिया गया है?

‎उन्होंने कहा कि विपक्ष पर किसी भी चीज को लेकर ठीकरा फोड़ना अलग बात है, लेकिन हकीकत अलग बात है। आज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया। 

टैग्स