ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पुरानी गाड़ियों को रखना बना आफत, सरकार ने 8 गुना बढ़ाया रजिस्ट्रेशन रिन्युअल चार्ज

PATNA : अगर आपकी गाड़ी बहुत ज्यादा पुरानी हो चुकी है तो इसे रखना आपके लिए आफत साबित तो हो सकता है। पुराने गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने इसके रजिस्ट्रेशन

पुरानी गाड़ियों को रखना बना आफत, सरकार ने 8 गुना बढ़ाया रजिस्ट्रेशन रिन्युअल चार्ज
Editor
2 मिनट

PATNA : अगर आपकी गाड़ी बहुत ज्यादा पुरानी हो चुकी है तो इसे रखना आपके लिए आफत साबित तो हो सकता है। पुराने गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने इसके रजिस्ट्रेशन रिन्युअल चार्ज में बेतहाशा इजाफा किया है। अगर आपकी गाड़ी 15 साल या इससे पुरानी है तो इसके रजिस्ट्रेशन रिन्युअल के लिए आपको 8 गुना ज्यादा रकम देनी पड़ेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक बाइक अगर पुरानी है तो इसके लिए 300 की जगह आपको 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल चार्ज देना पड़ेगा। 


मंत्रालय की नई नीति के मुताबिक के 15 साल से पुरानी बस या ट्रक के फिटनेस सर्टिफिकेट का रिन्युअल कराने पर अब 15 साल की जगह 12500 रुपए शुल्क के तौर पर देना हो गया। इसी तरह मध्यम श्रेणी के मोटर वाहन के लिए यह रकम 10000 की होगी। किसी इंपोर्टेड कार के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के लिए 40000 और इंपोर्टेड बाइक के लिए 10000 का चार्ज लगेगा। 


सरकार का मकसद है कि लोग पुरानी गाड़ियों को ज्यादा लंबे समय तक ना चलाएं। पुरानी गाड़ियों से प्रदूषण सबसे ज्यादा फैलता है प्रदूषण नियंत्रण के लिहाज से ही रजिस्ट्रेशन रिन्युअल चार्ज में भारी वृद्धि की गई है ताकि लोग पुरानी गाड़ियों पर लगने वाले चार्ज को देखते हुए नई गाड़ी खरीदें। नई गाड़ियों में पहले की अपेक्षा प्रदूषण फैलाने वाले तत्व कम हैं।

टैग्स