ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लगातार हो रही बारिश से मोतिहारी के पताही-जुहली गांव में घुसा पानी, गोपालगंज में गंडक और पटना में बढ़ा गंगा का जलस्तर, मुजफ्फरपुर में टूटा पीपा पुल

DESK: लगातार हो रही बारिश से अब नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गोपालगंज में गंडक और पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वही मोतिहारी के पताही और जुहली गांव में पानी घुस गया है

लगातार हो रही बारिश से मोतिहारी के पताही-जुहली गांव में घुसा पानी, गोपालगंज में गंडक और पटना में बढ़ा गंगा का जलस्तर, मुजफ्फरपुर में टूटा पीपा पुल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: लगातार हो रही बारिश से अब नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गोपालगंज में गंडक और पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वही मोतिहारी के पताही और जुहली गांव में पानी घुस गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति बन गयी है। गांव के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है जिससे लोगों की समस्या बढ़ गयी है। लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वही बारिश का पानी अब धीरे-धीरे गांव के कई घरों में भी घुसने लगा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नेपाल के तराई इलाकों में लगातार भारी बारिश से उत्तर बिहार के कई नदियों में उफान देखने को मिल रहा है। 


गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित आस-पास के जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन इन इलाके में लगातार नजर बना रखी है। कई जिलों के निचले हिस्से जलमग्न हो गये है। यहां बाढ़ सी स्थिति देखने को मिल रही है। देर रात से लगातार हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर शहर भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 


शहरी क्षेत्र के कई इलाके लगातार जलमग्न हो रहे हैं। रुक-रुक कर हो रही  बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दी है। मुजफ्फरपुर में औराई प्रखंड में बागमती नदी पर बने पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बागमती नदी का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान के आस-पास पहुंच गया है। 


वही गोपालगंज में लगातार बारिश होने से गंडक का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है। वाल्मिकी नगर बराज से 2 लाख 90 हजार 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गोपालगंज में गंडक के निचले इलाके में कुछ घंटे में तेजी से पानी बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। फिलहाल तटबंध सुरक्षित बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नवादा में भारी बारिश से सदर अस्पताल में पानी घुस गया है। शहर के तमाम सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वही लगातार हो रही बारिश की वजह से नवादा के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। 


टैग्स