ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Mock Drill In Bihar: राजधानी पटना में 10 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही लगे 'भारत माता की जय' के नारे

पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में शाम 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया गया।

bihar
पटना में ब्लैकआउट
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Mock Drill In Bihar: पाकिस्तान और Pok के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद राजधानी पटना में 10 मिनट का ब्लैक आउट किया गया। 6 बजकर 58 मिनट पर सायरन बजने लगा। दो मिनट तक सायरन बजने के बाद शाम 7 बजे से लेकर 7 बजकर 10 मिनट तक बिजली गुल हो गयी और चारों तरफ अंधेरा छा गया। 


इस दौरान सड़कों पर गाड़ियां चलाने वाले लोगों ने अपनी गाड़ी की लाइट बंद कर दी और दस मिनट तक वही खड़े रहे। जब दस मिनट बाद बिजली आई तब वाहन चालकों ने अपनी-अपनी गाड़ियों का लाइट ऑन किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पटना के साथ-साथ पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में मॉक ड्रील किया गया। 


दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत सरकार ने बुधवार की शाम देशभर के 244 जिलों में युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया। बिहार के 6 जिले पटना, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और बेगूसराय में मॉक ड्रील किया गया। इस दौरान 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। दो मिनट के लिए सायरन बजाई गयी। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में शाम 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया गया। इस दौरान महावीर मंदिर परिसर में प्रवेश वर्जित किया गया।

टैग्स