ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MLC बनने की खुशी में कोरोना को भूले, संक्रमण के बीच बहादुरी या लापरवाही ?

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण फुल स्पीड से आगे बढ़ रहा है. सोमवार को खबर लिखे जाने तक बिहार में 282 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं. बिहार सरकार के मंत्री तक के कोरोना वायरस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण फुल स्पीड से आगे बढ़ रहा है. सोमवार को खबर लिखे जाने तक बिहार में 282 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं. बिहार सरकार के मंत्री तक के कोरोना वायरस संक्रमित से पाए जा चुके हैं. उनके स्टाफ और परिवार के लोगों के बीच इस संक्रमण फैला हुआ है लेकिन विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के अंदर जीत की खुशी ऐसी देखी गई कि वह कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए.


दरअसल बिहार विधान परिषद के 9 निर्वाचित सदस्यों को आज जीत का प्रमाण पत्र दिया गया. 9 में से 6 नवनिर्वाचित सदस्य ऐसे थे जो मास्क लगाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने पहुंचे. लेकिन आरजेडी के 2 और कांग्रेस के इकलौते सदस्य की लापरवाही कैमरे में कैद हो गई. 


MLC बनने की खुशी में कोरोना को भूले, संक्रमण के बीच बहादुरी या लापरवाही ?


विधानसभा पहुंचकर जीत का सर्टिफिकेट लेने के दौरान आरजेडी के नवनिर्वाचित विधान पार्षद फारुख शेख और सुनील कुमार सिंह बिना मास्क लगाए नजर आये. कांग्रेस के समीर सिंह भी मास्क के बिना ही जीत का सर्टिफिकेट लेते नजर आये. हालांकि आरजेडी के ही रामबली सिंह ने सर्टिफिकेट लेने के दौरान मास्क लगाए रखा. बीजेपी के सम्राट चौधरी और संजय मयूख भी मास्क में दिखे और जेडीयू के तीनों उम्मीदवार भी मास्क लगाए रहे. जीत की खुशी में नए नवेले विधान पार्षदों ने लापरवाही बरती या फिर कोरोना के खिलाफ बहादुरी दिखाई इसे आप खुद ही तय करें.


इस दौरान विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मास्क लगाए नजर आये. मंत्री श्रवण कुमार, आरजेडी के विधायक भोला यादव, भाई बिरेंद्र, कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा भी मास्क के बगैर नजर नहीं आये. हालांकि सभी विधान पार्षदों को जीत का सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद जब बारी ग्रुप फोटो की आई तो सोशल डिस्टेंसिंग कहीं भी नजर नहीं आया.



टैग्स