ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में बस स्टैंड के पास रहें सावधान, ऑटो और कैब चालक ही कर रहे हैं लूट

PATNA : पटना में बस स्टैंड के पास सतर्क और सावधान रहने की जरुरत हैं. आपको झांस में लेकर ऑटो और कैब ड्राइवर आपके साथ लूटपाट कर सकते हैं. कभी भी अनजान लोगों के साथ शेयरिंग कैब य

पटना में बस स्टैंड के पास रहें सावधान, ऑटो और कैब चालक ही कर रहे हैं लूट
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में बस स्टैंड के पास सतर्क और सावधान रहने की जरुरत हैं. आपको झांस में लेकर ऑटो और कैब ड्राइवर आपके साथ लूटपाट कर सकते हैं. कभी भी अनजान लोगों के साथ शेयरिंग कैब या ऑटो लेने की गलती कतई न करें. 

पटना पुलिस ने मीठापुर बस स्टैंड के पास से यात्रियों को टॉरगेट कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में छपरा के 45 साल के बोका डोम और सारण का रहने वाला 40 साल साल का दिनेश राम शामिल है. 

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मीठापुर  के अलावा वे पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर से आने वाले यात्रियों को टारगेट करते थे. बोका डोम खुद यात्रि बनकर परिसर में घूमता था और भोले-भाले लोगों को शेयरिंग और भाड़ा कम के नाम पर स्कॉर्पियो में बैठाता था और शहर से निकलते ही लूटपाट करने के बाद गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो जाता था.जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि इसके गैंग में पटना के करीब आधा दर्जन कार ड्राइवर शामिल थे, जो भाड़े पर चार पहिया वाहन मुहैया कराते थे.