ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिशन- 60 के तहत मिलेगी नौकरी, राज्य के हरेक अस्पताल में बहाल होंगे स्थानीय भाषा के जानकर

PATNA : राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अब पहले से अधिक सुविधा मुहैया करवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार तत्पर है। इसको लेकर विभाग द्वारा हर रोज कोई

मिशन- 60 के तहत मिलेगी नौकरी, राज्य के हरेक अस्पताल में बहाल होंगे स्थानीय भाषा के जानकर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अब पहले से अधिक सुविधा मुहैया करवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार तत्पर है। इसको लेकर विभाग द्वारा हर रोज कोई न कोई नया निर्णय लिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक अब राज्य के सभी सरकारी सदर अस्पतालों में स्थानीय भाषा के जानकारों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। 



राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि, अब राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों के किसी भी प्रश्न का उत्तर उन्हीं की भाषा में मुहैया कराया जाएगा। यह व्यवस्था बकायदा स्वास्थ्य की नई संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में शामिल की गई है। इसके लिए अस्पतालों में मगही, भोजपुरी, मैथिली और बज्जिका जैसी भाषाओं के जानकार रखे जाएंगे। दरअसल, पिछले तीन महीनों से स्वास्थ्य विभाग और मंत्री तेजस्वी यादव के तरफ मिशन- 60 चलाकर सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को निजी अस्पताल जैसे सुविधा देने के लिए कवायद चल रही है।



इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सबसे अधिक ध्यान डाक्टर, नर्सों की उपस्थिति के साथ दवाओं की उपलब्धता पर है। इस में सुधार के लिए सितंबर महीने में मिशन 60 भी प्रारंभ किया गया है। मिशन 60 के तहत अस्पतालों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाने और उन पर स्थानीय भाषा के जानकार को बिठाने का फैसला हुआ है। जिसके तहत अब  स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि अस्तपाल अपने स्तर पर स्थानीय भाषा के जानकार नियुक्त करें। अस्पताल प्रबंधन को ऐसे कम से कम पांच-पांच जानकार रखने को कहा गया है। विभाग को यह कार्य प्राथमिकता में करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ कहा गया है जल्द से जल्द हेल्प डेस्क की व्यवस्था को प्रभावी बना दिया जाए।