ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

घायल बच्ची से मिले मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, पारस अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

पटना के नौबतपुर में घायल हुई 12 वर्षीय बच्ची से मिलने मंत्री डॉ. अशोक चौधरी पारस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता, बेहतर इलाज और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

बिहार न्यूज
दोषियों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ.अशोक चौधरी ने पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत अजवां बथानी पर गाँव में हुए एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील घटना पर गहरी चिंता और दुःख व्यक्त किया है। इस घटना के दौरान 12 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।


घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज पटना स्थित पारस हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने चिकित्सकों से बच्ची के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बच्ची के पिता सनोज यादव से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। 


आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार को जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने का भी वादा किया। मंत्री डॉ. चौधरी ने चिकित्सकों से बच्ची के समुचित एवं बेहतर उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


इस संबंध में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा तथा पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा से दूरभाष पर बातचीत कर घटना में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत, त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मासूम बच्ची शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे। इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के साथी बिक्रम निवासी श्री संतोष सिंह एवं उपेन्द्र कुमार सिंह ‘टुनटुन’ भी उपस्थित रहे।

टैग्स