ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मिड डे मील का खाना अब प्रवासियों को खिलाएगी सरकार, सभी जिलों के DM और DEO को आदेश जारी

PATNA : राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील के लिए स्टोर किए गए अनाज को अब क्वारंटाइन सेंटर में इस्तेमाल किया जायेगा. नीतीश सरकार ने मिड डे मील का खाना अब प्रवासि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील के लिए स्टोर किए गए अनाज को अब क्वारंटाइन सेंटर में इस्तेमाल किया जायेगा. नीतीश सरकार ने मिड डे मील का खाना अब प्रवासियों को खिलाने का फैसला किया है. शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी जिलों के डीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है.


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की तरफ से सभी जिलों के डीएम और डीईओ को भेजे गए पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि लोग डाउन के पहले सभी जिलों के स्कूलों में मिड डे मील योजना के लिए खाद्यान्न सप्लाई किया जा चुका था और फिलहाल स्कूल बंद है. बच्चों को लॉकडाउन पीरियड में सरकार की तरफ से सीधे उनके बैंक खाते में राशि दी जा रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने मिड डे मील के लिए स्टोर कर रखे गए खाद्यान्न का इस्तेमाल क्वारंटाइन सेंटर में करने का फैसला किया है.


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन की ओर से जारी किये गए पत्र के मुताबिक कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लॉकडाउन के पहले ही सभी स्कूलों को मिड डे मील क लिए खाद्दान्न आवंटित किया गया था. सरकार के इस नए आदेश के मुताबिक मिड डे मील के कार्यक्रम पदाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि प्रत्येक विद्यालय से क्वारंटाइन सेंटर पर उपलब्ध कराये गए खाद्दान्न की प्राप्ति रसीद प्राप्त कर कार्यालय में संधारित करेंगे.


मिड डे मील का खाना अब प्रवासियों को खिलाएगी सरकार, सभी जिलों के DM और DEO को आदेश जारी

मिड डे मील का खाना अब प्रवासियों को खिलाएगी सरकार, सभी जिलों के DM और DEO को आदेश जारी

टैग्स