ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News : मिड डे मील में सांप मिलने से बबाल, मोकामा के स्कूल में 100 बच्चे बीमार; पढ़िए पूरी खबर

Bihar News : राजधानी पटना से सटे इलाके मेकरा गांव के मध्य विद्यालय में मिड डे मील सांप मिलने से 100 बच्चे बीमार हो गए।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : राजधानी पटना से सटे इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव के मध्य विद्यालय में मिड डे मील सांप मिलने से 100 बच्चे बीमार हो गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार मेकरा गांव में मध्य विद्यालय में मिड डे मील में सांप मिलने से 100 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों का कहना है कि जब रसोईया खाना तैयार कर रही थी उसी समय चावल में सांप गिर गया था।इसके बाद इनलोगों ने इस बात की शिकायत टीचर से भी की थी। लेकिन उस समय इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया।


वहीं, इस मामले में परिजनों का आरोप है कि रसोइए ने सांप निकालकर बोरे में फेंक दिया। इसके बाद बच्चों को यही भोजन परोस दिया।ऐसे में खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी और चक्कर आने शुरू हो गए।इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। 


इधर, हंगामा की खबर मिलने के बाद मौके पर मोकामा प्रखंड पदाधिकारी समेत प्रशाशन की अन्य टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया और बच्चों को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल यह लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इसको लेकर डॉक्टर से बताया कि अभी सब बच्चे खतरे से बाहर हैं।