ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Voter adhikar yatra : वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज, सडकों पर नजर आएंगे राहुल -तेजस्वी

Voter adhikar yatra : , पटना जिला प्रशासन ने डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च की अनुमति दी है। गांधी मूर्ति से मार्च सोमवार सुबह 10.50 बजे शुरू होगा।

voter adhikar yatra
voter adhikar yatra
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Voter adhikar yatra : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है। इसकी वजह यह है कि आज राजधानी में बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। सबसे पहले तो आज तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार की राजधानी पटना में पैदल मार्च करेंगे। 


दरअसल, बिहार में चल रहे मतदाता सत्यापन के खिलाफ इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का समापन सोमवार को पटना में मार्च से होगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के नेता खुले वैन में सवार होकर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक जाएंगे। गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर शुरू होने वाला यह मार्च बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त होगा।


हालांकि, पटना जिला प्रशासन ने डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च की अनुमति दी है। गांधी मूर्ति से मार्च सोमवार सुबह 10.50 बजे शुरू होगा। एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा होते हुए सवा बारह बजे नेहरू पथ स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचेगा। यहां सभी प्रमुख नेता सभा को संबोधित करेंगे। ढाई बजे तक सभा चलेगी। मार्च में शामिल होने राहुल गांधी सुबह 9 बजे पटना पहुंचेंगे।