ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

Meeting On Bihar Budget: बिहार के बजट को लेकर पटना में बैठक, इन क्षेत्रों पर होगा सरकार को फोकस

Meeting On Bihar Budget: राजधानी पटना में बिहार के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. बैठक में बिहार के बजट पर गंभीर चर्चा हो रही है. बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं।

Meeting On Bihar Budget
पटना में महत्वपूर्ण बैठक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Meeting On Bihar Budget: वित्तीय वर्ष 2025-26 के बिहार के बजट को लेकर पटना में एक अहम बैठक आय़ोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएम और बिहार सरकार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं। बैठक में मंत्री नीतीश मिश्रा और मंत्री सुमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और सचिव मौजूद हैं। 


इस बैठक को लेकर वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बैठक में आगामी 2025-26 के बजट स्वरूप तैयार किया जाएगा। किस विभाग को कितनी राशि आवंटित करनी है और बिहार में जारी विभिन्न योजनों को आगे कैसे लेकर चलना है, यह सबकुछ इस बैठक में तय होगा। 


वहीं इस दौरान जब सम्राट चौधरी से जब यह पूछा गया कि पिछले तीन वर्ष से बिहार के लोक कलाकार को राज्य व मेधा पुरस्कार क्यों नहीं दिया जा रहा? तो इसपर इन्होंने सिर्फ इतना कहकर अपना पलड़ा झाड़ लिया कि मैं इसको दिखवा लूंगा, इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है।


बता दें कि बिहार के वित्त मंत्री की बजट पूर्व यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में बिहार के बजट राशि को बढ़ाने पर भी चर्चा संभव है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर पटना में गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा हो रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार के बजट में सरकार का कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग, आईटी पर विशेष फोकस होगा।

फर्स्ट बिहार के लिए सदन सिंह की रिपोर्ट..