ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मई में कैसी रहेगी गर्मी? सामने आई बारिश की तारीख; IMD ने बताया सबकुछ

बिहार समेत देश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब मौसम विभाग के तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उत

मई में कैसी रहेगी गर्मी? सामने आई बारिश की तारीख; IMD ने बताया सबकुछ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार समेत देश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब मौसम विभाग के तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उत्तर भारत के लोगों को इस बार मई की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसाएगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने  इसकी चेतावनी जारी की। 


विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसके चलते चार दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के चलते मई की गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। 


पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में दो से चार दिन तक लू चल सकती है। आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में तीन दिन तक ही लू चलती है। महापात्रा ने बताया कि इस महीने दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 5-8 दिनों तक लू चलने की संभावना है। लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक है।


सामान्य बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने बताया कि मई में देशभर में औसतन सामान्य बारिश होने का अनुमान है। 91 से 109 फीसदी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश की आशंका है।