ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, दो दिनों तक आसामान में छाए रहेंगे बादल, राज्यभर में बारिश के आसार

PATNA: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्यभर में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है। दो दिनों के बाद हवा के र

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, दो दिनों तक आसामान में छाए रहेंगे बादल, राज्यभर में बारिश के आसार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्यभर में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है। दो दिनों के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा जिससे हालात सामान्य होंगे। जिससे तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। 


मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत ताउ ते तूफान का असर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। इस दौरान बिहार के पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित सभी जिलों में 6 से 70 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। 


मौसम विभाग की माने तो ट्रफ रेखा की वजह से बिहार के तटवर्ती क्षेत्र के पूर्णिया, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, छपरा, सीवान, पटना, गया में तेज बारिश हुई वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 12 से 17 किमी चलने वाली तेज हवाओं की वजह से गर्मी से काफी राहत मिली है।


मौसम विभाग की माने तो पटना में 24 घंटे के दौरान 58.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम 22.8 डिग्री रिकार्ड की गयी। शुक्रवार को भी पटना में अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान है। 


इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्यभर में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा जिससे हालात सामान्य होंगे और तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।