ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मौसम बदलते ही पटना के डीएम ने अपने पिछले आदेश को किया निरस्त : अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं

PATNA : भीषण गर्मी को लेकर पटना डीएम ने 01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही 10वीं तक की कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। लेकिन अचानक पटना का मौसम बदलते ही जिलाधिकारी शीर्

मौसम बदलते ही पटना के डीएम ने अपने पिछले आदेश को किया निरस्त : अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी को लेकर पटना डीएम ने 01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही 10वीं तक की कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। लेकिन अचानक पटना का मौसम बदलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने पिछले आदेश को निरस्त कर दिया है। अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षाओं का संचालन पहले की तरह किया जा सकता है। 


पटना डीएम के आदेश में इस बात का जिक्र है कि वर्तमान समय में मौसम में सुधार को देखते हुए आदेश ज्ञापांक 5073/वि दिनांक 30.04.2024 द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में लगाये गये प्रतिबंध को दिनांक 09.05.2024 के प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं। 


बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना में प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान थे। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को यह आदेश जारी किया था कि प्राथमिक से 10वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही होगा। वही 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन में भी बड़ा बदलाव किया गया था। 11वीं और 12वीं की सभी कक्षाओं को सुबह 11.30 बजे तक संचालित करने की जिलाधिकारी ने अनुमति दी थी। 


पटना डीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि सुबह 11.30 से शाम 4.00 बजे तक किसी भी सरकारी और निजी स्कूलों में किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जा सकता। पटना डीएम का यह आदेश 01 मई 8 मई तक प्रभावी रहा। लेकिन अचानक पटना में मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पटना में मौसम के करवट लेने के बाद जिलाधिकारी ने स्कूलों के टाइमिंग को लेकर अपने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया है। पटना का मौसम बदलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने पिछले आदेश को वापस ले लिया है। अब पहले की तरह स्कूलों का संचालन किया जा सकेगा।




मौसम बदलते ही पटना के डीएम ने अपने पिछले आदेश को किया निरस्त : अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं

मौसम बदलते ही पटना के डीएम ने अपने पिछले आदेश को किया निरस्त : अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं

मौसम बदलते ही पटना के डीएम ने अपने पिछले आदेश को किया निरस्त : अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं

टैग्स