ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जालसाजों ने अयांश को भी नहीं छोड़ा, नया यूपीआई नम्बर जारी कर पैसे मांगे, कम्प्लेन दर्ज

PATNA : पटना के मासूम आयांश की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। बिहार ही नहीं देश भर के लोग आयांश को मदद कर रहे हैं। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अयांश को 16 करोड़ का एक इंजेक्शन लग

जालसाजों ने अयांश को भी नहीं छोड़ा, नया यूपीआई नम्बर जारी कर पैसे मांगे, कम्प्लेन दर्ज
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना के मासूम आयांश की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। बिहार ही नहीं देश भर के लोग आयांश को मदद कर रहे हैं। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अयांश को 16 करोड़ का एक इंजेक्शन लगना है जिसके लिए क्राउड फंडिंग जारी है। देश-विदेश से लोग अयांश के परिजनों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अयांश के नाम पर जालसाजों ने ठगी की है। 


इस मामले का खुलासा खुद अयांश के पिता आलोक कुमार सिंह ने किया है। आलोक कुमार सिंह ने पटना के रूपसपुर थाने में इस बाबत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आलोक कुमार सिंह के मुताबिक अयांश के लिए देशभर से उनके फोन पे, गूगल पे और पेटीएम नंबर पर मदद आ रही है लेकिन इसी बीच किसी अनजान व्यक्ति ने जालसाजी कर फेसबुक के जरिए आयांश के नाम पर फंडिंग शुरू कर दी। हैरत की बात यह है कि आयांश के लिए मदद मांगने वाला जो पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है उसमें फोन पे, गूगल पे और पेटीएम का नंबर उनका नहीं है। किसी दूसरे व्यक्ति का नंबर डालकर उसमें पैसे मंगाए जा रहे हैं।


अयांश के पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत रूपसपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फेसबुक पर जिस अनजान व्यक्ति की तरफ से जालसाजी की जा रही है उसने शिवानी पांडे के नाम से एक फेसबुक अकाउंट बनाया और उसी के जरिए अयांश के डिटेल साझा किए। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है जो भी इस जालसाजी में शामिल होंगे पुलिस उन तक पहुंच जाएगी। एक तरफ आयांश की मदद के लिए लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाई है तो वहीं दूसरी तरफ जालसाजों ने इस मासूम के बहाने ठगी का अपना नेटवर्क खड़ा कर दिया है।

टैग्स