ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

मानसून की पहली बारिश में ही डूब गया पटना, NMCH के कई वार्ड में घुसा पानी

PATNA: बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम सक्रिय है. जिसकी वजह से उत्तर बिहार के करीब 20 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. पटना में कई दिनों बाद तेज बारिश हुई. लोगों ने उम

मानसून की पहली बारिश में ही डूब गया पटना, NMCH के कई वार्ड में घुसा पानी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम सक्रिय है. जिसकी वजह से उत्तर बिहार के करीब 20 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. पटना में कई दिनों बाद तेज बारिश हुई. लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत तो जरूर महसूस की. लेकिन कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्‍य के बड़े मेडिकल कालेजों में शुमार नालंदा मेडिकल कालेज अस्‍पताल के वार्ड में बारिश का पानी पहुंच गया है.


थोड़ी देर झमाझम बारिस से जहां मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, राजधानी पटना की सड़को पर बारिस का पानी जम गया. पटना सिटी के चौक शिकारपुर इलाके के सड़को पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. बारिस के पानी में चल रहे वाहन डूबते नजर आए. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सबसे निचले हिस्से में स्थित मेडिसिन विभाग के वार्ड में भी बारिश का पानी प्रवेश कर गया.


अस्पतला में पानी के जल जमाव के कारण मरीजों, स्वजनों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सफाई कर्मी वार्ड से पानी निकालने में जुटे हैं. पानी को अस्पताल से निकलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डीजल चलित मोटर लगाये गये हैं. पानी निकालने के लिए छोटे पंप की व्यवस्था की गई है. वहीं, शहर में जगह-जगह हुए जल जमाव ने पटना नगर निगम की पोल भी खोल कर रख दी है.

टैग्स