ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मानसून सत्र: लाठीचार्ज के खिलाफ विधान परिषद में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन है। सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामे के कारण वि

मानसून सत्र: लाठीचार्ज के खिलाफ विधान परिषद में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन है। सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामे के कारण विधानसभा और विधान परिषद दोनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी के सदस्य लाठीचार्ज को लेकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


दरअसल, गुरुवार को बीजेपी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पटना के डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। बीजेपी का दावा है कि लाठीचार्ज की इस घटना में जहानाबाद के बीजेपी जिला महामंत्री की मौत हो गई है जबकि कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।


पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ बीजेपी में भारी रोष है। आज जैसे ही विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई, बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। जिसके बाद बीजेपी के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए और आज की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है।