ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

मांझी के कुनबे में कोरोना का संक्रमण, बहू और पोती भी पॉजिटिव.. कई लोगों की रिपोर्ट आज आएगी

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के परिवार में कोरोना का संक्रमण फैला है. जीतन राम मांझी पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे और अब उनकी बहू और पोती

मांझी के कुनबे में कोरोना का संक्रमण, बहू और पोती भी पॉजिटिव.. कई लोगों की रिपोर्ट आज आएगी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के परिवार में कोरोना का संक्रमण फैला है. जीतन राम मांझी पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे और अब उनकी बहू और पोती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. मांझी की तबीयत पिछले तीन-चार दिनों से खराब थी जिसके बाद उनका कोरोना जांच कराया गया था. बाद में उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी थी और अपने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने की सलाह भी दी थी.


मांझी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के अन्य लोगों की भी कोरोना वायरस कराई गई है. जिसमें उनकी बहू और पोती संक्रमित पाए गए हैं. इतना ही नहीं जितन राम मांझी के सभी स्टाफ और उनके संपर्क में आए नेताओं की भी कोरोना जांच कराई गई है. इनमें से कई लोगों की रिपोर्ट सामने आ चुकी है ज्यादातर लोग नेगेटिव है लेकिन कई अभी भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.


कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मांझी अपने स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास में ही फुल आइसोलेशन में है. हम पार्टी का दफ्तर भी यही चलता है. लिहाजा तत्काल 7 दिन के लिए इसे बंद कर दिया गया है. स्टैंडर्ड आवास में किसी के आने जाने की मनाही है. मांझी के संक्रमित पाए जाने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दोनों स्थगित कर दिए गए हैं.