ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Road Accident in bihar : कुम्भ से लौट रहे पटना के छह लोगों की मौत; मातम का माहौल

Road Accident in bihar : बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। भोजपुर के जगदीशपुर इलाके

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसों से जुड़ीं ख़बरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। 


जानकारी के अनुसार, आरा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भोजपुर के जगदीशपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह यह हादसा हुआ। यह सभी लोग महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे तभी मोहनियां-आरा फोरलेन पर दुल्हिनगंज -इसाढ़ी के बीच कार -ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के पीछे तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना और मुख्य सड़क पर ट्रक का खड़ा होना बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में मृतक पटना के जक्कनपुर का रहने वाला है और प्रयागराज कुंभ महास्नान कर लौट रहा था। परिजन ने बताया कि सभी कल पटना से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। शुक्रवार सुबह झपकी लगने से कार सवार खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सुचना के बाद  पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार तेज गति से आ रही थी। आरा -महोनिया फोरलेन पर ट्रक खड़ी थी। पीछे से आ रही कार ट्रक में घुस गई। गाड़ी में सवार छह लोग मौत के मुंह में समा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बोनट और इंजन तबाह हो गया।


इधर, इस घटना को लेकर यह संदेह जताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई और उसने खड़ी ट्रक में पीछे से ठोक दिया। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। मरने वालों में पटना के जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्व. विशुन देव प्रसाद के बेटे संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटे लाल बाबू सिंह (25), बेटी प्रियम कुमारी (20) हैं। साथ ही पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की बेटी आशा किरण (28), चंद्रभूषण प्रसाद की बेटी जूही रानी (25) शामिल हैं।