ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

महिला दिवस पर बिहार सरकार की सौगात, पटना में सिटी बस में नहीं देना होगा किराया

PATNA : पटना की महिलाओं को बिहार सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। बिहार राज्य परिवहन विभाग ने एलान किया है कि महिलाओं को सिटी बस में किराया नहीं देना होगा। महिला सम्मा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना की महिलाओं को बिहार सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। बिहार राज्य परिवहन विभाग ने एलान किया है कि महिलाओं को सिटी बस में किराया नहीं देना होगा। महिला सम्मान को लेकर सरकार ने ये बड़ी पहल की है।


महिला दिवस यानि आठ मार्च को पटना के सिटी बस में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। बिहार के परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक आठ मार्च को पूरे दिन महिलाएं सिटी बसों से कही भी बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।


वहीं पिछले साल परिवहन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफे के तौर पर मंथली पास की शुरुआत की थी और महिलाओं को 600 रुपये की जगह 550 रुपये में ही पास बनवाने की एलान किया था।  इससे पहले भी महिला सशक्तिकण के लिए बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने महिला स्पेशल बसों की भी शुरूआत की थी।


बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की AAP सरकार महिलाओं को DTDC की बसों में सालों भर मुफ्त यात्रा करवाती हैं। वहीं राजस्थान सरकार हर साल महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बसों में मुफ्त सैर करवाती है। 


टैग्स