ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महंगा हुआ टोल टैक्स, जानिए कार-जीप और बस वालों को अब कितना देना होगा?

PATNA : अगले महीने की पहली तारीख से यानी एक अप्रैल से देश में अधिक टोल टैक्स लगेंगे। बिहार में भी दो से तीन फीसदी के बीच टोल टैक्स की वृद्धि हुई है। एनएचएआई की ओर से इसका आदेश जारी

महंगा हुआ टोल टैक्स, जानिए कार-जीप और बस वालों को अब कितना देना होगा?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : अगले महीने की पहली तारीख से यानी एक अप्रैल से देश में अधिक टोल टैक्स लगेंगे। बिहार में भी दो से तीन फीसदी के बीच टोल टैक्स की वृद्धि हुई है। एनएचएआई की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ी हुई दर के तहत लोगों को पांच रुपए से लेकर 20 रुपए अधिक देने होंगे। एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक ने पत्र जारी कर सभी टोल प्लाजा पर आगामी एक अप्रैल से नई दरों से टोल टैक्स की वसूली का निर्देश दिया है।


दरअसल, एनएचएआई की ओर यह आदेश जारी किया गया है कि दो से तीन फीसदी के बीच टोल टैक्स की वृद्धि हुई है। ऐसे में सभी टोल प्लाजा पर आगामी एक अप्रैल से नई दरों से टोल टैक्स की वसूली की जाए। वर्तमान में बिहार में 32 टोल प्लाजा हैं। यहां नई दर 31 मार्च की रात 12 बजे से ही लागू हो जाएगी।  वर्तमान में पटना के बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन समेत अन्य छोटे वाहन का टोल टैक्स 130 रुपए है। हल्के व्यावसायिक वाहनों और मिनी बसों का टैक्स 200 रुपए लगता है। बस, ट्रक और छह चक्के वाले 400 रुपए लगता है। इससे अधिक चक्का वाले 605 रुपए टोल टैक्स लगता है। अब यहां एक अप्रैल से बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा।


मालूम हो कि, बिहार के नेशनल हाईवे पर प्रमुख टोल प्लाजा में पटना-बख्तियारपुर के अलावा फुलपरास-फारबिसगंज, मोकामा-मुंगेर, पूर्णिया-दालकोला, छपरा-सीवान-गोपालगंज, वाराणसी-औरंगाबाद, भोजपुर-बक्सर, फारबिसगंज-पूर्णिया, रजौली-बख्तियारपुर, गलगलिया-रहमान चौक, खगड़िया-पूर्णिया, कोईलवर-भोजपुर, मुजफ्फरपुर-दरभंगा-पूर्णिया, खगड़िया-पूर्णिया, छपरा-रेवाघाट-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा आदि शामिल है। 


उधर, केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश में साफ किया गया है कि टोल प्लाजा पर यातायात का दबाव अधिक हो तब भी गाड़ियों को अधिक देर तक नहीं रोकना है। अविलंब हर वाहन से टैक्स लेकर उसे रवाना कर देना है। हालांकि, अब सभी वाहनों से नए दर में टोल टैक्स लेना है। यह नियम अगले महीने की पहली तारीख से लागू कर दिया जाएगा।