ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

महागठबंधन में सीटों का हुआ एलान, RJD और कांग्रेस के साथ सहयोगी दलों को मिली इतनी सीटें

PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है. आरजेडी के साथ कांग्रेस, वामदल और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को कितनी सीटें मिली है. तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा कर दी है.<

महागठबंधन में सीटों का हुआ एलान, RJD और कांग्रेस के साथ सहयोगी दलों को मिली इतनी सीटें
First Bihar
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है. आरजेडी के साथ कांग्रेस, वामदल और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को कितनी सीटें मिली है. तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा कर दी है.



आरजेडी को 144 सीटों दी गई हैं, जिसमें से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी. वीआईपी को आरजेडी को अपने कोटे से सीट देना था, लेकिन सीट शेयरिंग से असंतुष्ट मुकेश सहनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए. वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. वीआईपी 25 सीटों की मांग कर रही थी. इसके अलावा कांग्रेस को वाल्मीकिनगर लोकसभा के अलावा विधानसभा में 70 सीटें दी गई हैं. सीपीएम को महागठबंधन में 4 सीटें दी गई हैं. सीपीआई को 6 सीटें, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई है.




तेजस्वी ने कहा कि अगर बिहार की जनता हमें मौक़ा देगी तो हम उनकी रक्षा करेंगे. मौजूदा सरकार ने यहां के लोगों के साथ अन्याय किया है. बिहार में हर चार घंटे में एक रेप होता है. यहां से लोग पलायन कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि वह ठेठ बिहारी हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनका डीएनए भी साफ़ है.


महागठबंधन ताजा प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा है कि आंतरिक मतभेद के बावजूद कांग्रेस और आरजेडी एकजुट है और हमारे महागठबंधन में धर्मनिरपेक्ष नीति पर चलने वाले सभी दल एक साथ जुड़े हुए हैं.


महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेस की शुरुआत से पहले यहां मौजूद सभी नेताओं ने हाथरस की पीड़िता के लिए मौन धारण किया. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य अभिनाष पांडेय ने कहा कि पिछली बार विधानसभा के दौरान साल 2015 में भी एनडीए के खिलाफ एक बड़ा गठबंधन बना था. उस समय भी बिहार की जनता ने एनडीए के खिलाफ अपना मत दिया था. लेकिन बाद में धोखे से नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ सरकार बना ली. 

टैग्स