ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 नवंबर से होगा आंदोलन, लोहिया पुण्यतिथि में जुटे महागठबंधन नेताओं का एलान

PATNA: राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के दौरान राजधानी पटना के बापू सभागार में जुटे महागठबंधन के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. समर्थकों की भारी भीड़ के बीच महागठबंधन न

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के दौरान राजधानी पटना के बापू सभागार में जुटे महागठबंधन के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. समर्थकों की भारी भीड़ के बीच महागठबंधन नेताओं ने आगामी 10 नवंबर से राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का एलान कर दिया है. महागठबंधन नेताओं ने 10 नवंबर से सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरु किए जाने की घोषणा की है.

लोहिया जी की पुण्यतिथि के नाम पर जुटे महागठबंधन नेताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही थे. रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जहां नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाए तो तेजस्वी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की एक बार फिर से मांग की और कहा कि महागठबंधन के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद कर दिए गए है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को पलटीमार नेता बताते हुए उनके खिलाफ जमकर निशना साधा.

वहीं मधेपुरा से लोकसभा का चुनाव हार चुके शरद यादव ने समर्थकों के जोश को बढ़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का अभी सुनहरा मौका है और कार्यकर्ताओं को सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर राज्य सरकार ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है और राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता