ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

महागठबंधन की जनविश्वास महारैली आज, लालू-तेजस्वी के साथ दिखेंगे कई दिग्गज नेता

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की जनविश्वास महारैली रविवार को होगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस

महागठबंधन की जनविश्वास महारैली आज, लालू-तेजस्वी के साथ दिखेंगे कई दिग्गज नेता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की जनविश्वास महारैली रविवार को होगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई (माले), सीपीआई और सीपीएम के प्रमुख नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, माकपा के सीताराम येचुरी और भाकपा के डी. राजा रैली को संबोधित करेंगे। 


यह रैली 11 बजे दिन से शुरू होगी और करीब पांच घंटे चलेगी। बिहार के महागठबंधन में शामिल दलों ने रैली को सफल बनाने को लेकर बड़ी तैयारी की है। ओस महारैली के माध्यम से महागठबंधन के नेताओं द्वारा एनडीए सरकार के खिलाफ हमला बोला जाएगा। महागठबंधन के नेताओं द्वारा दल-बदल की राजनीति,  रोजी-रोजगार, विकास और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। 


वहीं, इस महारैली को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनविश्वास यात्रा के माध्यम से करीब 3500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है। दो चरणों में यात्रा के दौरान पहले जनसभाओं का आयोजन किया गया जबकि दूसरे चरण में रोड शो आयोजित किया गया। वहीं, महारैली की सफलता को लेकर महागठबंधन के अन्य घटक दलों द्वारा भी विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गांधी मैदान आने के लिए आमंत्रित किया गया है। महारैली शाम चार बजे संपन्न होगी।


उधर,  जन विश्वास महारैली को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपने परिवार के साथ गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ कार्यक्रम स्थल एवं विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के रैली स्थल तक पहुंचने के मार्ग को देखा। साथ ही, गांधी मैदान में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए बनाए गए मुख्य मंच, महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए बनाए गए दूसरे मंच की जानकारी भी ली। उनके साथ नव निर्वाचित सांसद प्रो. मनोज झा एवं संजय यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।