ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

महागठबंधन के 2 उम्मीदवारों पर जानलेवा हमला, आरजेडी और कांग्रेस के कैंडिडेट को बनाया गया निशाना

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मदतान की प्रक्रिया जारी है. सूबे के 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण के मतदान के बीच हिंसा की भी ख़बरें सामने

महागठबंधन के 2 उम्मीदवारों पर जानलेवा हमला, आरजेडी और कांग्रेस के कैंडिडेट को बनाया गया निशाना
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मदतान की प्रक्रिया जारी है. सूबे के 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण के मतदान के बीच हिंसा की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. बिहार के भोजपुर जिले और गया जिले में महागठबंधन के 2 उम्मीदवारों को निशाना बनाया गया है. प्रत्याशियों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं.


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में चुनाव कराया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी सामने आ रही हैं. वोटिंग के बीच गया के टिकारी क्षेत्र में महागठबंधन क्षेत्र के उम्मीदवार सुमन्त कुमार और भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार सरोज यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. इनकी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं.


टिकारी विधानसभा में महागठबंधन क्षेत्र के उम्मीदवार सुमन्त कुमार पर हमला होने की सूचना से हड़कंप मच गया है. उम्मीदवार सुमन्त कुमार के गाड़ी का शीशा तोड़ा गयाहै. उम्मीदवार का आरोप है कि हमलावरों ने दो राउंड फ़ायरिंग भी की है. इससे पहले भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर में दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे. इस दौरान छीने गांव में राजद प्रत्याशी और विधायक सरोज यादव के वाहन पर पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे.

टैग्स