ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना: Tik Tok वीडियो बनाने से रोका...तो मां की साड़ी को फंदा बनाकर लड़की ने की खुदकुशी

PATNA: राजधानी पटना में एक लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की पढ़ने में कमजोर थी और उसे टिक टॉक वीडियो बनाने की लत थी. लड़की की मां ने जब उसे टिक

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की पढ़ने में कमजोर थी और उसे टिक टॉक वीडियो बनाने की लत थी. लड़की की मां ने जब उसे टिक-टॉक वीडियो बनाने से रोका तो गुस्से में आकर उसने खुदकुशी कर ली. घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रू की है.


इंटर में पढ़ने वाली आर्या नाम की छात्रा का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता था. आए दिन वो मोबाइल में टिक-टॉक वीडियो बनाते रहती थी, जिससे उसकी मां बहुत परेशान थी. मां संगीता ने जब उसे पढ़ाई करने के लिए डांट लगाई तब उसने मां की साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया. 


बताया जा रहा है कि आर्या को परीक्षा में काफी नंबर आए थे. टिक-टॉक वीडियो बनाने की लत के कारण उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था, जिससे उसकी मां उसे डांटती थी. मां की डांट बेटी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर ली. आपको बता दें कि लड़की के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी. आर्या की मां ने ही उसे पाल-पोसकर बड़ा किया था. लेकिन आर्या के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है. बेटी की मौत के बाद से परिवार में मातम का माहौल है.