ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : लखनऊ में भीषण हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही बस कंटेनर से टकराई, चालक गंभीर घायल, 40 यात्री थे सवार

बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस अचानक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 40 यात्रियों

BIHAR NEWS : लखनऊ में भीषण हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही बस कंटेनर से टकराई, चालक गंभीर घायल, 40 यात्री थे सवार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार से जुड़ीं एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोमवार तड़के आउटर रिंग रोड के उदतखेड़ा अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस अचानक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, जबकि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।


घटना सोमवार सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। जैसे ही हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर काकोरी पुलिस और आलमबाग फायर स्टेशन की टीम अफसर डीपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची। राहत कार्य शुरू किया गया और कटिंग टूल्स की मदद से बस की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित निकाला जा सका। घायल चालक को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।


काकोरी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल चालक की पहचान नफीस, निवासी बागपत जिले के पलड़ा गांव के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर से 40 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हालांकि, सौभाग्य से बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें रवाना किया गया।


हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, लेकिन क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हादसे की जांच जारी है और कंटेनर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि लंबी दूरी की बसों में सुरक्षा मानकों का पालन किस हद तक किया जा रहा है। यदि बस में बैठे यात्रियों की किस्मत साथ न देती, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।