ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Love Story राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, अवनीश तिवारी 12 फरवरी को पूनम संग लेंगे सात फेरे

Love Story राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अफसर के लिए शहनाई बजने जा रही है. यूपी देवरिया के रहने असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी की शादी राष्ट्रपति के पीएसओ असिस्टेंट कमांडेंट पूनम के साथ 12 फरवरी को होगी.

Avnish Tiwari and Poonam
अवनीश तिवारी एवं पूनम
User1
3 मिनट

Love Story  राष्ट्रपति भवन में पहली बार एक अफसर की शादी की शहनाई बजने वाली है.  शादी की यह शहनाई अनिल तिवारी के पुत्र और सीआरपीएफ में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी की बजने वाली है.  12 फरवरी को अनिल तिवारी के बेटे अवनीश की शादी राष्ट्रपति के पीएसओ असिस्टेंट कमांडेंट पूनम के साथ होगी. अनिल तिवारी यूपी  देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र के बड़का गांव के रहने वाले हैं. इस शादी में शामिल होने के लिए अवनीश व पूनम के करीबी रिश्तेदारों को दिल्ली बुलाया गया है.अवनिश फिलहाल जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के ही असिस्टेंट कमांडेंट के रुप में पदस्थापित हैं.


 राष्ट्रपति भवन से रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण पत्र पहुंचने लगा है. असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल है. परिजनों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी पीएसओ पूनम के व्यवहार से बहुत प्रभावित हैं. अवनीश के दादा हरिनाथ तिवारी ने बताया कि पहली बार राष्ट्रपति भवन में शादी की तैयारी की जा रही है. दुल्हन पूनम मध्य प्रदेश के शिवपुरी के श्री राम कॉलोनी के रहने वाले नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के रूप में तैनात रघुवीर की बेटी हैं. 


पूनम राष्ट्रपति की पीएसओ के पद पर तैनात हैं . पूनम के आचरण और व्यवहार से द्रौपदी मुर्मू बेहद प्रभावित रही हैं. जब उन्हें पता चला कि जम्मू कश्मीर में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी से पूनम का विवाह तय हो गया है. तब राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में उनके विवाह की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया. राष्ट्रपति के आदेश के बाद से शादी में शामिल होने वालों के नाम व मोबाइल नंबर के साथ सूची तैयार की गयी है. शादी शाही अंदाज में होगी.


अवनीश एवं पूनम के शादी समारोह में कुल 94 लोगों को आमंत्रित किया गया है. जिसमें 42 बरातियों को राष्ट्रपति भवन के मयूर अपार्टमेंट में ठहरने के लिए इंतजाम किया गया है. इसके अलावा नौ लोगों को कोटा हाउस में तथा 19 लोगों को न्यू डेलही 6 बीएचके में ठहरने का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही सात लोगों को एक बीएचके आउटसाइड में ठहरने का व्यवस्था दिया गया है. आमंत्रित अतिथियों की जांच पड़ताल के साथ उनका मोबाइल नंबर व आधार कार्ड नंबर भी सूची में जारी किया गया है.


टैग्स