ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लंदन वाली गर्ल फ्रेंड के चक्कर में फंस गया पटना यूनिवर्सिटी का केशियर, जानिए पूरा मामला

PATNA : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां लोग अपना जीवनसाथी तक ढूंढ लेते हैं। लेकिन पटना विश्‍वविद्यालय के एक कर्मचारी के साथ धोखा हो गया। वह विदेशी लड़की से दोस्‍ती क

लंदन वाली गर्ल फ्रेंड के चक्कर में फंस गया पटना यूनिवर्सिटी का केशियर, जानिए पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां लोग अपना जीवनसाथी तक ढूंढ लेते हैं। लेकिन पटना विश्‍वविद्यालय के एक कर्मचारी के साथ धोखा हो गया। वह विदेशी लड़की से दोस्‍ती करना चाहता था। लंदन की लड़की से उसकी दोस्ती तो हो गई लेकिन इस चक्कर में उसने 12 लाख रुपये गंवा दिए। ठगी किए जाने के बाद शख्स सीधा थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। 




कैशियर ईश्वर दयाल ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि लंदन वाली गर्ल फ्रेंड उसे लूटकर चली जाएगी। महिला की मदद के लिए उन्होंने बैंक से करीब 11 लाख रुपये का लोन भी लिया। लकिन जब उससे ठगी हुई तो वह पीरबहोर थाने पहुंचा और मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सबीह उलहक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 




पिछले 17 सितंबर को ही  ईश्वर दयाल के फेसबुक पर लंदन निवासी मर्सी गाडसेन ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई। नवंबर में महिला ने कहा कि मैं इंडिया आई हूं लेकिन कस्टम ने मुझे रोक लिया है। मेरे अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। लड़की ने 75 हजार पाउंड देने की बात कहकर ईश्वर दयाल से लाखो रूपये ठग लिए। 

टैग्स