ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव को लेकर ECI की 23 जिलों के DM के साथ बैठक, आज से शुरू होगा नए वोटर्स जोड़ने का काम

PATNA : बिहार में आज से मतदाता सूची में सुधार और नए वोटर्स जोड़ने का काम भी शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग की टीम अभी बिहार में है। ऐसे में आज आयोग के उच्च अधिकारी 23 जिलों के डीए

लोकसभा चुनाव को लेकर ECI की 23 जिलों के DM के साथ बैठक, आज से शुरू होगा नए वोटर्स जोड़ने का काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज से मतदाता सूची में सुधार और नए वोटर्स जोड़ने का काम भी शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग की टीम अभी बिहार में है। ऐसे में आज आयोग के  उच्च अधिकारी 23 जिलों के डीएम के साथ बैठक करेंगे। चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम बिहार के पटना, मगध, तिरहुत, दरभंगा एवं सारण प्रमंडल के 23 जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी।


मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शाम आयोग की उच्चतस्तरीय टीम में शामिल अधिकारी पटना पहुंचे। इसके बाद अब  आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आज बैठक होगी। इसमें मुख्य रूप से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। निर्वाचन विभाग के अनुसार चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय टीम में वरीय उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व नितेश व्यास और उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू शामिल हैं। उनके साथ आयोग के सचिव सुजीत मिश्र, अवर सचिव नरेश कुमार एवं प्रशाखा पदाधिकारी देवेश कुमार भी बैठक में शामिल रहेंगे।


वहीं, इस बैठक में  बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।इसके साथ ही राज्य में 27 अक्टूबर यानी आज से ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। कोई भी नागरिक इस दौरान मतदाता बनना चाहे तो वे संबंधित इलाके के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता बन सकेगा।


आपको बताते चलें कि , बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से मतदाता सूची के प्रारूप का भी प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नए वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। साथ ही पुराने वोटर्स अपने नाम, एड्रेस समेत अन्य जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करना होगा।