ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में जल जमाव को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, रोड जाम कर किया हंगामा

PATNA: पटना में जल जमाव से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजधानी के जगनपुरा बाईपास में लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया. जल जमाव और उससे हो रही बीमारियों के खिलाफ लोगों न

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: पटना में जल जमाव से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजधानी के जगनपुरा बाईपास में लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया. जल जमाव और उससे हो रही बीमारियों के खिलाफ लोगों ने रोड को जाम कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे  लगाए. सड़क जाम के चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

राजधानी के निचले इलाकों में रहने वाले लोग अभी भी जल जमाव की सम्स्या से परेशान हैं. पानी के चलते कई मोहल्लों में डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजो की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. जल जमाव के चलते लोगों को साफ पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है. बुधवार को शहर के राजेंद्र नगर इलाके के लोगों ने जल जमाव  के   खिलाफ  हंगामा किया था.

इधर सरकार ने भी अधिकारियों को जल जमाव को जल्दी ही खत्म करने का निर्देश दिया है और इसके लिए शहर के कई इलाकों में पंपों की मदद से पानी बाहर किया जा रहा है लेकिन अभी भी कई इलाकों में पानी जमा है और लोगों को समस्याएं हो रही हैं.

टैग्स