ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

लोगों तक मुफ्त भोजन और ऑक्सीजन पहुंचा रहा जाप सेवा दल, राजू दानवीर ने कहा.. हर जरूरतमंद की करेंगे सेवा

PATNA : जन अधिकार पार्टी की ओर से पटना के सभी सरकारी असप्तालों में आज चौथे दिन भी कोरोना मरीजों के परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया गया। भोजन वितरण का काम जन अधिकार युवा परीष

लोगों तक मुफ्त भोजन और ऑक्सीजन पहुंचा रहा जाप सेवा दल, राजू दानवीर ने कहा.. हर जरूरतमंद की करेंगे सेवा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी की ओर से पटना के सभी सरकारी असप्तालों में आज चौथे दिन भी कोरोना मरीजों के परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया गया। भोजन वितरण का काम जन अधिकार युवा परीषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर के नेतृत्व में जन अधिकार सेवा दल द्वारा लगातार किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ सेवा दल के सचिदानंद राय,भानू यादव, अवध किशोर ,आदित्य मिश्रा, चन्दन कुमार,  अमित जयसवाल, नीतीश कुमार   अमर जीत कुमार, विक्की कुमार, विटटू कुमार, राहुल कुमार सुदेश जयसवाल इत्यादि मौजूद रहे। 


भोजन विरतण के उपरांत राजू दानवीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन अधिकार सेवा दल विगत 4 मई से लगातार सुबह - शाम पटना के सरकारी असप्तालों में ईलाज करा रहे मरीजों के परिजनों के बीच अनिश्चतकालीन लंगर के तहत भोजन वितरण कर रही है। इसके अलावा भोजन का वितरण उन निजी असप्तालों में भी होता है, जहां लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं और वे हमें फोन से संपर्क करते हैं। 


दानवीर ने कहा कि इस लंगर की खास बात यह है कि यह कई लोगों के सहयोग से चल रहा है और इसमें हम मरीजों के परिजनों तक पौष्टिक भोजन पहुंचा रहे हैं। ताकि वे खाने - पीने की समस्या में उलझे बिना, अपने मरीजों का इलाज करा सकें। इसके अलावा सेवा दल हमेशा अपने से ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चलती है, ताकि जहां भी जरूरत हो लोगों की जान बचाने की वहां हम ऑक्सीजन भी पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य जाप अध्यक्ष पप्पू यादव जी के सेवा भाव और मार्गदर्शन में हो रहा है, जिसमें हम सब लगे हैं।

टैग्स