ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लॉकडाउन में पटना के थानेदार की मनमानी, ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का फोड़ दिया सिर, देखिये लाइव वीडियो

PATNA : कोरोना वायरस से देश परेशान है. इसलिए लॉक डाउन जरूरी है. घरों से निकलने पर रोक है, लेकिन पटना पुलिस की मनमानी का क्या कहियेगा. पटना के जक्कनपुर थाने के थानेदार लॉक डाउन लागू

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस से देश परेशान है. इसलिए लॉक डाउन जरूरी है. घरों से निकलने पर रोक है, लेकिन पटना पुलिस की मनमानी का क्या कहियेगा. पटना के जक्कनपुर थाने के थानेदार लॉक डाउन लागू कराने के लिए वर्दी की हनक में सामने खड़े वर्दी वाले को भी नहीं पहचान रहे हैं. जक्कनपुर थाने के थानेदार ने पटना ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल को मंगलवार की शाम इसलिए जमकर धुन डाला क्योंकि वह अपने घर से दवा लेने के लिए निकला था.


दरअसल पटना ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल अजय कुमार गुप्ता अपनी मां का दवा लेने के लिए घर से बाहर निकला था. सामने से जक्कनपुर थानेदार अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे. लॉकडाउन को प्रभावी बनाना था इसलिए सड़क पर नजर आने वाले हर व्यक्ति को थानेदार और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी रोक रहे थे. इसी दौरान कांस्टेबल अजय कुमार भी उनके सामने पड़ गया हालांकि अजय ने उन्हें बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल है और दवा लेने के लिए घर से बाहर निकला था. इसके बावजूद थानेदार ने अपनी वर्दी के रूप में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की वर्दी को भी अनदेखा करते हुए उसे धुन डाला और उसका सिर फोड़ दिया. इतना ही नहीं ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अजय की इंजरी रिपोर्ट भी थानेदार ने नहीं बनने दिया.




जक्कनपुर थानेदार के इससे पहले भी कई किस्से सामने आ चुके हैं. अब उनका कहर अपनी ही डिपार्टमेंट के एक साथी पर टूटा है. थानेदार के हाथों पिटाई से घायल कॉन्स्टेबल अजय आज पटना ट्रैफिक एसपी के कार्यालय पहुंचा और उसने टैफिक एसपी से इस पूरे मामले की शिकायत भी की है. अब देखना है कि थानेदार के रसूख के आगे एक मामूली ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की गुहार सुनी भी जाती है या उसे अनदेखा कर दिया जाता है.

टैग्स