ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लॉकडाउन के बीच बाबा साहब की जयंती मनाएगी RJD, जगदानंद सिंह के फरमान से हड़कंप

PATNA : कोरोना महामारी और देशभर में लॉक डाउन के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने एक हैरत भरा फैसला करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी और देशभर में लॉक डाउन के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने एक हैरत भरा फैसला करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राज्य भर के सभी नेताओं पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा है कि प्रखंड और बिलासपुर बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को मनाएं. 



आरजेडी का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला है. ऐसे वक्त में जब देश लॉक डाउन का सामना कर रहा है और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं को बाबा साहेब की जयंती मनाने का फरमान जारी किया है, हालांकि जगदानंद सिंह ने प्रखंड और जिला स्तर पर बाबा साहेब की जयंती के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को भी कहा है, लेकिन आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष के फैसले के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.



प्रदेश कार्यालय में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी और यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आरजेडी के पदाधिकारी और नेता करेंगे. आपको बता दें कि देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद प्रदेश आरजेडी कार्यालय को बंद कर दिया गया था. पार्टी की तमाम गतिविधियों को मोबाइल फोन तक ही सीमित रखा गया है, लेकिन अब अचानक से जगदानंद सिंह ने यह निर्देश दिया है कि पार्टी बाबा साहेब की जयंती प्रखंड से लेकर जिला और राज्य मुख्यालय तक मनाएगी. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से इस बारे में जब फर्स्ट बिहार से ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के दौरान आरजेडी के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखेंगे.

टैग्स