ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में जल्द शुरू होगा लोकल ट्रेनों का परिचालन, रेल मंडलों ने भेजा प्रस्ताव

PATNA : कोरोना संकट के बीच मुंबई में चलाई जा रही लोकल ट्रेनों की तरह बिहार में भी लोकल ट्रेनों के परिचालन की तैयारी हो रही है. रेल मंत्रालय को इसे लेकर प्रस्ताव भेजा गया है.

बिहार में जल्द शुरू होगा लोकल ट्रेनों का परिचालन, रेल मंडलों ने भेजा प्रस्ताव
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना  संकट के बीच मुंबई में चलाई जा रही लोकल ट्रेनों की तरह बिहार में भी लोकल ट्रेनों के परिचालन की तैयारी हो रही है. रेल मंत्रालय को इसे लेकर प्रस्ताव भेजा गया है.


फिलहाल बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति व रेल परिचालन शुरू होने के बाद के असर के लिहाज से नजर रखी जा रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही लोकल ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा. कोविड-19 के दौर में नियमानुसार राज्य सरकारों की अनुमति  के बाद ही ट्रेनों का परिचालन हो सकता है.


पिछले दिनों बिहार दैनिक यात्री संघ ने स्पेशल ट्रेनों के साथ ही साथ लोकल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की थी. इसके लिए रेल मंत्रालय समेत राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने कुछ रूट पर लोकल पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया है. हालांकि उन ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी. सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मी को ही फिलहाल सफर की इजाजत होगी. निजी कंपनियों के कर्मियों को सरकार से अनुमति लेनी होगी.